ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिसार के उकलाना के नजदीक गांव भैरी आकबरपुर की खेतों में बनी ढाणियों में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर ही तीन लोग जिंदा जल गए।

मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण एक मकान में भयानक आग लग गई जिस कारण एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए।
बताया जा रहा है कि मकान में 8 लोग सो रहे थेय़ इस हादसे के कारण महिला और दो बच्चे आग की चपेट में आ गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

