ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दहशत का दूसरा नाम कहे जाने वाले कुख्यात बदमाश अजय उर्फ डंका की बाइक सवार कुछ युवकों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बहादुरगढ़ की झज्जर रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालांकि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन शुरूआती छानबीन में पुलिस को हत्या आरोपियों का कुछ भी पता नहीं चल पाया था।
हमलावरों ने अजय को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया। उन्होंने एक के बाद एक गोली चलाते हुए अजय पर ताबड़तोड़ 22 गोलियां दाग दी, जिसमें एक दर्जन गोलियां अजय को लगी। आपको बता दें कि अजय करीब 20 साल से अपराध की दुनिया में था और उस पर अब तक हत्या के 9 मामलों समेत कुल 23 केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान के अलावा उनकी तलाश में जुट गई है |


