ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- नूंह के हुसैनपुर और निदामपुर गांव के कच्चे रास्ते पर बने कुएं से एक युवक का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है।
मृतक की आयु करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। कुएं में शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी थी।


