ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पर बाइक सवार नौजवानों को एक अज्ञात वाहन ने भयानक टक्कर मार दी। जिस कारण इस भयानक टक्कर के कारण मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि देर रात जींद के जुलाना मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

