ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे हैं 33 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की दूसरी शाम को हसीन बनाने के लिए पहुंची बॉलीवुड सिंगर आकांक्षा सैनी ने चौपाल पर समा बांध दिया । सावधान इंडिया और पिया अलबेला जैसे प्रसिद्ध सीरियल्स में अपनी कला से पहचान बनाने वाली आकांक्षा अब सिंगिंग में अपना सुर लगा रही है ।
जल्द ही आकांक्षा बॉलीबुड की दो अपकमिंग मूवी में गाने गाती हुई नजर आएंगी। हरियाणा के यमुनानगर में जन्मी आकांक्षा ने बताया कि उन्हें पहली बार मेले में आने का सौभाग्य मिला है क्योंकि वह जन्म के बाद से ही देहरादून शिफ्ट हो गई थी ।
Watch Video

