15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब बच्चियां बेगानों तो क्या अपनों के साथ भी सुरक्षित नहीं रह गई है। कम से कम नूंह से सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब बच्चियां बेगानों तो क्या अपनों के साथ भी सुरक्षित नहीं रह गई है। कम से कम नूंह से सामने आए दुष्कर्म के एक मामले को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग के साथ कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी मौसी का बेटा पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता कई साल पहले पिता की मौत होने के बाद से ही अपनी मौसी के घर रह रही थी। मौसी के घर से बाहर जाने पर न सिर्फ उसका मौसेरा भाई उससे दुष्कर्म करता, बल्कि उसका मौसा भी उससे अपनी मसाज करवाता था।

nuh rape

पिता-पुत्र दोनों ने किसी को बताने पर इस बारे में पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसके डर से वो अब तक चुप रही, लेकिन उम्र बढ़ने और शिक्षा ग्रहण करने हुए पीड़िता ने इस बारे में अपनी स्कूल टीचर को बताया, जिसके बाद टीचर ने इस बारे में चाइल्ड केयर से संपर्क किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठन कर छानबीन शुरू कर दी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *