ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ, ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਤੋੜੇ ਸਭ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਨਿਯਮ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: काफी लम्बे समय से ट्रैफिक मुलाजिमों की कमी के कारण खराब होती जालंधर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: काफी लम्बे समय से ट्रैफिक मुलाजिमों की कमी के कारण खराब होती जालंधर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए अब महिला मुलाजिमों को जिम्मेदारी दी जा रही है | अब जालंधर का अधिकतर व् मुख्य चौंकों पर महिला पुलिस मुलाजिम ही तैनात मिलेगी और जालंधर की बद से बद्द्तर हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को सही करेगी |

ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिला मुलाजिमों को ट्रैफिक की बागडोर देने का कारण यह भी है कि ज्यादातर ट्रैफिक नियम तोड़ने में महिलाएं    पुरुषों  काफी आगे हैं और ज्यादातर चौराहों पर पुरुष मुलाजिम तैनात होने के कारण महिलाओं को कोई मुलाजिम नहीं रोकता और जिससे पिछले काफी समय से ट्रैफिक नियमों की उलंघना का दौर जारी था |

फिलहाल अब ट्रैफिक की कमान महिला मुलाजिमों के हाथ देने पर उम्मीद है कि जालंधर कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा | जालंधर में कुल 35 महिला मुलाजिम तैनात होंगी, जिनमें से 13 महिला मुल्जिम तैनात कर दी गई है और बाकि मुलाजिमों को भी जल्द तैनात कर दिया जाएगा | एसीपी ट्रैफिक जंग बहादुर शर्मा कि माने तो पिछले काफी समय से ट्रैफिक मुलाजिमों की कमी से ट्रैफिक विभाग झूझ रहा था, जिसको सही करने के लिए ही महिला पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *