ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके सांतवे राउंड सामने आ चुके है। बता दें कि छठे राउंड तक बीजेपी आगे चल रही थी इसके बाद सांतवे राउंड में जेजेपी को बढ़त मिली है। बता दें कि उप चुनाव की गिनती के दौरान हंगामा हो जाने का मामला सामने आया है। जिस कारण काउंटिग रूक गई है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/759321674436090/
मिली जानकारी के अनुसार EVM में तकनीकी खराबी होने के कारण माहौल काफी गर्मा गया। मौके पर मौजूद अधिकारी इस हंगामे को सुलझाने में लगे हुए है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के द्वारा इस हंगामे को किया गया है। कार्यकर्ताओं ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हंगामे के कारण जींद में इटरनेंट सेवा को बंद किया जा सकता है। वहीं इस हंगामे को देखते हुए मौके पर रिजर्व फोर्स को बुलाया गया है। फिलहाल इस हंगामे के कारण मतगणना को रोका गया है।
