ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के जींद विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। जींद हाई प्रोफाइल उप चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जींद उपुचनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और सुबह आठ बजे मतों की गिनती का काम जारी है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/1391689410966022/
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र में 14 टेबल लगाई गई है और यह काम 13 राउंड में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा यहां सामान्य आब्जर्वर सौरभ भगत की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया पूरी करवाई जायेगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक सहायक काउंटिंग सुपरवाईजर तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि जींद के लिए बीते 28 जनवरी को मतदान हुआ था और 75.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
