ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद उपचुनाव को लेकर रूझान आने शुरू हो गए है। रूझानों के अनुसार पहले तीन राउंड में जेजेपी को बढ़त मिली है। जेजेपी 1876 वोटो से आगे बताए जा रहे है। जबकि तीसरे राउंड में दिग्विजय चौटाला के हक में 3334 वोट आए।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298215777532076/
वहीं दूसरी तरफ रूझानों ने दूसरे नंबर पर बीजेपी को बताया है। तीसरे राउंड में बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा के हक में 2796 वोट आए है। साथ ही रूझानों से पता चला है कि अपने ही गढ़ में अभी तक इनेलो पीछे चल रही है। इनेलो के उमेद रेढू के हक में 1365 वोट आए है। जबकि रणदीप सुरजेवाला के हक में फिलहाल 3923 वोट आए है। इसके बाद बात करें चौथे राउंड की इस राउंड में बीजेपी करीब 2044 से बीजेपी आगे हो गई है। बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा को 6131 वोट मिले है। जबकि चौथे राउंड में दिग्विजय चौटाला को 2217 वोट मिले है।
