ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो वहीं अब बात चंडीगढ़ लोकसभा सीट की | जहां पर कांग्रेस की ओर से तीन नेताओं ने तो पहले से ही अपनी अपनी उम्मीदवारी का फॉर्म भर दिया है | वहीं अब चौथे उम्मीदवार के तौर पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने एप्लीकेशन जमा करवानी है | पवन बंसल का नाम इससे पहले चंडीगढ़ में 24 तारीख को हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में तय हुआ |
इस बीच कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकते हुए प्रदीप छाबड़ा को अपनी उम्मीदवारी की चिट्ठी सौंप दी है | उसके बाद मनीष तिवारी ने भी उम्मीदवारी का फार्म भर दिया | इस बीच बीते दिन राजिंद्र सिंह ने भी अपनी उम्मीदवारी का फॉर्म भर दिया है। यानि की अब कांग्रेस के सामने ये मुश्किल आन खड़ी हो गई है कि आखिर वो किसे चंडीगढ़ लोकसभा सीट का उम्मीदवार ऐलान करे।
Watch Video
