रेप के आरोपी को उम्रकैद, जून में किया था छह साल की मासूम से रेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के खिजराबाद इलाके में जून माह में छह साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के मामले में कोर्ट ने आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के खिजराबाद इलाके में जून माह में छह साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आखरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे बंद रहने का कठोर सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी को डेढ लाख रू जुर्माना भी सुनाया है। अरोपी ने छह साल की मासूम को पूर्व मंत्री के निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर घोडो को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाने के बाद तीन बार उसका रेप किया था और बाद में गला काट कर उसकी हत्या कर दी थी।

yamunanagar

दो जून को एक खून से लथपथ छह साल की मासूम की लाश खाई में पडी हुई मिली थी एक जून को ही घर से लापता हो गई थी और उसका परिवार उसे दिन रात ढूढता रहा लेकिन जब लडकी की लाश मिली तो उसे देखते ही परिवार के लोगो के पांव तले से जमीन निकल गई थी। आरोपी देवी सिंह ने इस बात को स्वयं माना कि उसने तीन बार मासूम से संबंध बनाए और तीसरी बार जब लडकी रोने लगी तो उसने अपने बचाव के लिए चाकू से मासूम का गला काट दिया और खुद घर आ गया। कोर्ट के इस फैसले से सरकारी वकील खुश नहीं है। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए वो हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *