ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरूग्राम में चार मंजिला इमारत को गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया था। बता दें कि 24 जनवरी को उल्लावास गांव में चार मंजिला इमारत गिर गई थी
जिस कारण इस इमारत के नीचे दब कर 7 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इस इमारत का काम चल रहा था कि अचानक से ये इमारत गिर गई। फिलहाल इस मामले पर पुलिस गंभीर रूप से कार्रवाई कर रही है।



