ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इस दौरान हर मतदान में भारी जोश नजर आ रहा है। जींद में मतदाताओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि कोई भी अपने कर्तव्य को नहीं भूला है। 107 साल की महिला ने भी अपनी वोट का इस्तेमाल करते हुए वोट डाली।
गौरतलब है कि करीब 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जींद में करीब 174 पोलिंग बूथों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जींद को करीब 6 ज़ोनो में बांटा गया है। गौरतलब है कि अभी तक करीब 45 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 5 बजे तक होगी।


