ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंचकूला पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसका संबंध राम रहीम के साथ है। बता दें कि पुलिस ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के पैरोकार और सच कहूं अखबार के पत्रकार अमरीक सिंह भूंगू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसको भादसो से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमरीक भंगू पंचकूला से 2017 में देशद्रोह सहित कई मामलो में भगौड़ा था। गौरतलब है कि अमरीक साल 2017 में हुई पंचकूला हिंसा के दौरान एंबुलेंस को छोड़ कर फरार था। फिलहाल पुलिस ने मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

