IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 90 रन से हराया, कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड दौरे पर चल रही टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है | भारत ने आज लगातार दूसरे वनडे मैच में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड दौरे पर चल रही टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है | भारत ने आज लगातार दूसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड को 90 रनो से हरा दिया है | भारत ने 5 मैचों की सीरीज के चलते 2-0 से बढ़त बना ली है |

बता दे भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके चलते भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया | दूसरी ओर इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम केवल 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ही सिमट गई |

भारत के पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ताबतोड़ पारी खेलते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की | रोहित शर्मा ने नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 87 रन बनाए, तो वहीं शिखर धवन ने 67 गेंदों में 66 रन बनाए | महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे, अंबति रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए | दूसरी ओर  न्यूज़ीलैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए | उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के लगाए |

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके | वहीं भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं | मोहम्मद शमी और केदार जाधव को एक-एक विकेट मिला | दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *