ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरूग्राम में एक तरफ जहां पर एक 4 मंजिला इमारत के गिर जाने के कारण के हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं पर एक औऱ बड़ा हादसा गुरूग्राम में हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरूग्राम में डीएलएफ फेज़-3 इलाके में बनी झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस आग के कारण एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि आग ने करीब 200 झुग्गियों को अपनी चपेट में लेते हुए झुग्गियों को राख कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया। फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


