ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के अन्य शहरों की भांति हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ रहा है | पूरे प्रदेश में पिछले दो माह में करीब 24 लोगों की स्वाइन फ्लू के चपेट में आने मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार ने इस आंकड़े को खारिज कर रही है | कुरुक्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग ने चार मरीजों के स्वाइन फ्लू के चार केसों के पॉजटिव होने तथा दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है |
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ता संक्रमण इसकी वजह है | जैसे ही कुरुक्षेत्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है | स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने लोगों को स्वाईन फ्लू के प्रति जागरूक किया | हीं पीड़ित परिवार के लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा खिलाई |
Watch Video
