ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरूग्राम में दिनों दिन अपराध बढता ही जा रहा है जिस कारण साइबर सिटी गुरूग्राम क्राइम सिटी बनती जा रही है। इसी के चलते एक और ताजा मामला देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगवार के चलते एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस वारदात में घायल हुए नौजवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि युवक पर हमला करने नौजवान गैंगस्टर नीटू गहलोत गैँग से ताल्लूक रखते है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


