ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब प्रशासन के सहयोग से लिंग जांच मामले का भांडाफोड किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले में लिंग जांच करवाने में दलाल का काम करने वाली महिला को काबू किया है।
विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।


