ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– हरियाणा पंजाब सहित कई इलाको में देर रात से रूक रूक बारिश हो रही है। जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि देर रात से हो रही बारिश दे कारण तापमान में काफी गिरावट आई है जिस कारण ठंड काफी बढ़ गई है। कई स्थानों पर ओले गिरे जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण किसानों को थोड़ी राहत की सांस भी मिली है। पर ओले के कारण किसानों के सिर का दर्द बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि कुछ दिनों तक बारिश के साथ हल्की हल्की बारिश भी हो सकती है जिस कारण ठंड काफी बढ़ सकती है। इसके अलावा उन्होने धुंध भी पड़ने की संभावना जताई है।


