उम्रकैद की सजा सुनने के बाद राम रहीम रंजीत हत्या मामले की सुनवाई दौरान नहीं हुई पेश !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। 17 जनवरी को छत्रपति हत्याकांड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। 17 जनवरी को छत्रपति हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई जिसके बाद छत्रपति के परिवार ने खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट का ये फैसला आने के बाद साबित हो गया कि अपराधी कोई क्यो ना हो उसको एक दिन अपने किए की सजा जरूर मिल जाती है।

Ranjit Murder Case

छत्रपति हत्याकांड मामले का फैसला आने के बाद ये जेल राम रहीम का नया डेरा बन गया। गौरतलब है कि राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती है। जी हां बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रंजीत मर्डर के मामले में सुनवाई हुई है। इसकी सुनवाई भी पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में हुई।

Ram Rahim

पर इस सुनवाई के दौरान राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए पेश नहीं हुआ। जिस पर कहा जा रहा है कि टेक्निकल दिक्कत के चलते वो पेश नहीं हो सका है। इस मामले के आरोपी सबदिल, जसबीर और अवतार कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए।  बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्ण लाल के वकील ने याचिका लगाई है। कृष्ण को पेश करने को लकेर प्रोडक्शन वारंट पर लाने की याचिका लगाई गई है। फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *