ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के मामला सामने आने के बाद राम रहीम का काला चिट्ठा एक के बाद एक सामने आने लगा। राम रहीम ने दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के मामले के सच को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने सभी के सामने रखा। जिसके बाद राम रहीम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।

जिस कारण 16 साल पुराने मामले पर कोर्ट ने राम रहीम को सजा सुनाई। गौरतलब है कि राम रहीम के काला कारनामों का चिट्ठा काफी लंबा और भयानक है। गुरमीत राम रहीम ने अपनी छवि को लोगों के सामने इस तरह पेश की की लोग उसको भगवान समझने लगे थे
जिस कारण जब राम रहीम के खिलाफ साध्वियों के साथ बलात्कार करने के मामले में सजा सुनाई गई तो उसके करींदो ने आम लोगों के साथ मिल कर आगजनी की। जिस कारण कई लोगों की मौत भी हुई थी। आइये आपको बताते है राम रहीम की लोगों की आस्था के नाम पर किए काले कारनामें-
- डेरे की दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने का आरोप
- पत्रकार रामचंद्र की हत्या करने का आरोप
- डेरे के करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप
- डेरे में अवैध निर्माण करवाने के आरोप
- गुफा में अश्लील हरकतें करने का आरोप
- डेरे में बना रखा था कुर्बानी गैंग
- बच्चों का करता था माइड वॉश
- हनीप्रीत के द्वारा लड़कियों को फंसवाता
- डेरे के मैनेजर रंजीत की हत्या करने का आरोप
- पंचकूला हिंसा भड़काने का आरोप
- डेरे में अपनी करंसी चलाने का आरोप
- डेरे के उत्पाद को जबरदस्ती खरीदवाने का आरोप
- हनीप्रीत के पूर्व पति ने पत्नी के साथ बलात्कार करने के लगाए आरोप
- डेरे के लोगों की जमीनों को हड़पने का आरोप
- जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गौरतलब है कि राम रहीम ने लोगों के दिल और दिमाग में इतना बस गया था कि लोग उसको भगवान मानने लगे थे पर इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद राम रहीम के समर्थकों में कमी आई।
वहीं दूसरी तरफ बाबा की चहेती हनीप्रीत को भी पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में सजा मिली है और वो अंबाला की जेल में सजा काट रही है।





