पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की बेटी ने की अपने पिता के हत्यारे के लिए ये मांग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरमीत राम रहीम और अन्य तीन लोगों को छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड मामले में सजा सुनाई जानी है। इस मामले को लेकर आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरमीत राम रहीम और अन्य तीन लोगों को छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड मामले में सजा सुनाई जानी है। इस मामले को लेकर आज पंचकूला कोर्ट में सज़ा सुनाई जानी है। राम रहीम सहीत कृष्ण, निर्मल और कुलदीप को भी सजा सुनाई जानी है।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1218103891671377/

बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए इनको सज़ा सुनाई जानी है। गौरतलब है कि करीब 16 साल पुराने मामले पर 11 जनवरी को राम रहीम सहित तीन अन्य लोगों को इस मामले का दोषी करार किया गया था और आज यानि 17 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाना है। इस मामले पर रामचंद्र छत्रपति के परिवारवालों का बयान सामने आया है।

ram rahim

बता दें कि पत्रकार छत्रपति रामचंद्र की बेटी श्रेयसी पहली बार मीडिया के सामने आ कर अपना बयान सामने रखा है। श्रेयसी ने मांग की है कि राम रहीम ने जो भी किया उसकी उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उनके परिवार ने इस मामले के कारण बहुत ही लंबी लड़ाई लड़ी है। उनके पिता की हत्या के बाद उनकी मां ने बहुत कुछ झेला है जिस कारण राम रहीम को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

shreyasi

राम रहीम का काला चिट्ठा को उनके पिता ने सभी के सामने रखा था जिस कारण उनके पिता की हत्या की गई। इस हत्या के मामले की लंबी लड़ाई लड़ते उसके भाई की भी सारी उम्र निकल गई। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो राम रहीम को सजा सुनाते हुए देखना चाहती है कि उसको सजा मिलने के बाद कैसा लगता है।

journalist murder case

journalist Murder case

पर कोर्ट जाने की इजाजत उनके भाई को मिली है। गौरतलब है कि दो साध्वियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आने के बाद 20 साल की सज़ा मिली और अब राम रहीम पत्रकार हत्याकांड मामले में दोषी करार कर दिया गया है जिसकी सजा आज राम रहीम को सुनाई जानी है। वहीं इस मामले में पत्रकार के परिवारवालों ने फांसी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *