ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरूग्राम में लगातार बड़ी-बड़ी वारदातों के मामला सामने आ रहे है।
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूग्राम के रेस्टेरेंट के मैनेजर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई जिस कारण मैनेजर गंभीर जख्मी हो गया।
बताया जा रहा है कि करीब तीन अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अज्ञात हमलावारों की तलाश जारी है।


