ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्नाटक में 7 महीने बाद फिर से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है | जहां एक बार फिर खरीद–फरोख्त की खबरें आने लगी हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपने–अपने विधायकों को बचाने में लगी हुई हैं | वहीं बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट बीएस येदियुरप्पा पार्टी के सभी 104 विधायकों के साथ नूंह के आईटीसी ग्रैंड रिसोर्ट में हैं | हालांकि, येदियुरप्पा ने स्पष्ट किया कि बीजेपी विधायक लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में हैं और पार्टी किसी भी तरह से ‘रिसॉर्ट राजनीति‘ में शामिल नहीं है |
उधर मुंबई में कांग्रेस के 3 विधायक एक होटल में हैं, जिन पर पाला बदलने का संदेह जताया जा रहा है | इन तमाम सियासी खेल के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है | सूत्रों के हवाले से बीजेपी के सम्पर्क में कांग्रेस के 10 और JDS के 3 विधायक हैं | बीजेपी की कोशिश है कि जल्दी ही कुछ और विधायकों के इन 13 विधायकों के साथ इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के ख़िलाफ़ अगले हफ़्ते अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी | रिसॉर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ–साथ मीडिया के अंदर जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई थी |
Watch Video
