ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं | यहां बीती रात जाट धर्मशाला के सामने स्थित कसौली गैस एजेंसी में चोरों ने हजारों रुपये की नकदी पर अपना हाथ साफ कर लिया | एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी जब सुबह करीब पौने नौ बजे एजेंसी पहुंचे, तो वो दंग रह गए |
एजेंसी के ताले टूटे पड़े थे | जिसके बाद उन्होने इस बाबत पुलिस को सूचना दी | वहीं चोरी की ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है | बहरहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
Watch Video
