गुनाहों के बाबा राम रहीम को हो सकती है सज़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत अपना अहम फैसला सुनाएगी। बता दें कि करीब 16 पुराने मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत अपना अहम फैसला सुनाएगी। बता दें कि करीब 16 पुराने मामले के आरोपी राम रहीम सहीत तीन और आरोपियों पर फैसला आने वाला है। मिली जानकारी को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में तीनों आरोपी पहुंच चुके है। जी हां आरोपी कुलदीप, निर्मल और किशनलाल कोर्ट में पहुंच चुके है।

Ram Rahim

इस मामले पर अपना फैसला सुनाने वाले सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज जगदीप सिंह भी कोर्ट में पहुंच चुके है। वहीं दूसरी तरफ  बाबा राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये पेशी होगी। गौरतलब है कि 16 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड मामले में आज बड़ा फैसला आने वाला है।

gurmeet ram rahim

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि क्या गुनाहों के बाबा राम रहीम को फिर सजा हो सकती है। साथ ही मामले पंचकूला मामले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है और चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *