ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद विधानसभा उपचुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि जननायक जनता पार्टी जींद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को घोषित किया है। जिसके बाद जींद की जंग और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है।
बताया जा रहा है कि दिग्विजय चौटाला दोपहर के बाद अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। दुष्यंत चौटाला के नाम की घोषणा दिग्विजय चौटाला ने की है। गौरतलब है कि लिविंग इंडिया न्यूज ने इसकी जानकारी पहले ही देदी थी।
अब देखना होगा की जींद के उपचुनाव में कैसा मंजर देखने को मिलता है। गौरतलब है कि जींद में 28 जनवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे और 31 जनवरी को इन चुनाव की मतगणना होगी।


