ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए अपने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है | सुरजेवाला के नाम को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंजूरी दी है |
जींद के इस रण में आखिरी वक्त में कांग्रेस ने वो दांव खेला है जो अन्य राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने को मजबूर करेगा | बहरहाल सुरजेवाला जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और जींद की जाट लैंड में पार्टी ने बड़े जाट नेता के टिकट देकर बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
Watch Video

