ज्यादातर सरकारी विभागों में दूसरे दिन भी हड़ताल, रोडवेज की हड़ताल का दूसरे दिन भी नहीं दिखा असर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है | हरियाणा में भी कई सरकारी महकमों के कर्मचारी आज दूसरे दिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है | हरियाणा में भी कई सरकारी महकमों के कर्मचारी आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर गए हुए हैं तो वहीं हरियाणा रोडवेज भी हड़ताल पर है | लेकिन पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी हड़ताल का कोई खास असर यात्रियों पर नजर नहीं आया | बसें आज भी अपने तय समय पर सभी रुटों पर चल रही हैं |

रही बात निगमों, बिजली विभाग और अन्य सरकारी महकमों की तो फिर वहां कर्मचारी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जरुर नजर आए हैं | ठेका प्रथा खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 7वां वेतन आयोग लागू करने, सबंधी मांगों को लेकर ये हड़ताल की जा रही है और ये पांच तस्वीरें जो आप इस वक्त अपनी टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *