ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी के गांव प्लसरा के एक होटल के पीछे एक युवक का शव बरामद हुआ है | जिसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है | व्यक्ति की नुकीला पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या की गई है और शव के पास से महिला की टूटी हुई चूड़ियां भी मिली है |
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है | लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई | फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है |

