ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2 साध्वियों के साथ यौन शौषण करने के आरोप में जेल में बंद राम रहीम को अब 11 जनवरी को कोर्ट में पेश नहीं होना होगा | छत्रपति हत्याकांड में 11 जनवरी को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में आने वाले फैसले से पहले ये फैसला हरियाणा सरकार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है | दरअसल राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या की साजिश रचने का आरोपी है और 11 जनवरी को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपियों को सजा का ऐलान कर सकती है |
राम रहीम की इस दिन कोर्ट में होने वाली पेशी को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए थे | वो इसलिये क्योंकि सरकार को राम रहीम की पेशी को लेकर इनपुट मिले थे की | उसकी पेशी के दौरान फिर से 2017 की तरह ही पंचकूला में हिंसा भड़क सकती है | ऐसे में सरकार राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करवाना चाहती थी | जिसे लेकर सरकार की ओर से लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने राम रहीम पेशी रोहतक के सुनारिया जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करवाने का आदेश दिया है।
Watch Video
https://youtu.be/dZg0W_qqo2E

