ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वहीं पलवल में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सरकार से अपनी मांगों को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई | विभाग के EX-CN का कहना है कि वह हड़ताल को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं और बिजली उपभोग्ताओं को किसी भी तरह की बिजली की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी रोजाना की तरह लोगों को बिजली दी जाएगी ! लोगों पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं होगा !
आपको बता दें की हरियाणा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा सरकार से अपनी मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल करने की घोषणा की थी और जिले के बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों के द्वारा 8 जनवरी से 9 जनवरी तक दो दिन की हड़ताल की जाएगी ! इस हड़ताल को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारीयों ने कमर कर ली है !

