ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या को लेकर 11 जनवरी को अब पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है | कोर्ट में पुलिस को राम रहीम को पेश करना है | ऐसे में राम रहीम की पेशी ने सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों की सांसें फुला कर रख दी हैं | राम रहीम को उसी कोर्ट में पेश करना है |
जहां से अगस्त 2017 में उसे 2 साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में 20 साल की सजा हुई थी | ये वही पंचकूला है जहां 2017 में राम रहीम के बवाली भक्तों ने हिंसा की थी और इस बार जब फिर से राम रहीम को कोर्ट में पेश करना है तो फिर पुलिस को 2017 की ही हिंसक तस्वीरें याद आ गईं हैं | ऐसे में राम रहीम की कोर्ट में पेशी तो होनी ही है | लेकिन पुलिस इस बार किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती।
Watch Video
https://youtu.be/yZCzz3nLcQc
