ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहुचर्चित पत्रकार छत्रपति हत्याकांड को लेकर 11 जनवरी को अब कोर्ट की सुनवाई होनी है | जहां आरोपी राम रहीम को सज़ा सुनाई जा सकती है | तो वहीं कोर्ट के निर्देश पर आरोपी राम रहीम की पेशी को लेकर पुलिस और सरकार के हाथ पैर फुलने लगे हैं | राम रहीम की 11 जनवरी को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं | ये इसलिये क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि, राम रहीम के इस दिन पेशी के वक्त एक बार फिर हालात बिगड़ सकते हैं |
राम रहीम के भक्त उत्पात मचा सकते हैं | इसी के चलते हरियाणा सरकार ने सीबीआई कोर्ट में अब याचिका लगाई है | उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि, आरोपी राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए करवाने इजाजत दे दी जाए | इस मामले पर अब सुनवाई 8 जनवरी को होगी | दरअसल आरोपी गुरमीत राम रहीम सहित किशनलाल, निर्मल और कुलदीप पर पत्रकार छत्रपति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है | आरोपी कुलदीप और निर्मल ने दिन दिहाड़े सिरसा में बीच सड़क पर रामचंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियों से छलनी कर डाला था और पत्रकार छत्रपति की 2002 में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
Watch Video
https://youtu.be/7c6d5y0dH8I
