जींद उपचुनाव में सियासी दल मांगें ‘राम’, मांगेराम गुप्ता बिगाड़ सकते हैं समीकरण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो जींद उपचुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए अब नेताओं का जोर समीकरणों की राजनीति को साधने की ओर चल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो जींद उपचुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए अब नेताओं का जोर समीकरणों की राजनीति को साधने की ओर चल पड़ा है | जीत के लिए जींद उपचुनाव के महाकुंभ में नेताओं की आस्थाएं बदलनी शुरु हो चुकी हैं | राजनीतिक दलों को अब जींद उपचुनाव में बाजी मारने के लिए राम याद या चुके हैं और ये राम हैं पूर्व विधायक मांगे राम गुप्ता | जिनसे मुलाकात के लिए इनेलो नेता अभय चौटाला को रात का समय चुनना पड़ा |

अभय चौटाला ने बीती देर रात मांगे राम गुप्ता से मुलाकात की है | हालांकि इस मुलाकात को अभय ने महज शिष्टाचार भेंट बताया है और कहा कि मांगे राम गुप्ता से उनके पारिवारिक संबंध हैं और वो मांगेराम गुप्ता से आर्शीवाद लेने पहुंचे हैं | हालांकि पिछले 2 दिन से मांगे राम गुप्ता को लेकर चर्चा इस बात की चल रही है कि, वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं और अपने बेटे महाबीर को बीजेपी की टिकट दिलवाना चाहते हैं | मांगे राम गुप्ता इससे पहले जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से भी मुलाकात कर चुके हैं | ऐसे में अब मांगे राम गुप्ता लगातार राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं और क्यास ये लगाए जा  रहे हैं कि मांगे राम गुप्ता जींद उपचुनाव में एक बड़ा रोल अदा कर सकते हैं।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *