ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम में डेंगू के डंक के बाद अब स्वाईन फ्लू के मरीजों की संख्या में ईजाफा होने लगा है | यहां स्वाईन फ्लू के एक दर्जन संदिग्ध मरीजों के सामने आने से गुरूग्राम हेल्थ विभाग के हाथ–पैर फूल गए हैं | जिसके बाद गुरूग्राम हेल्थ विभाग भी अलर्ट हो गया है | मरीजों की संख्या अचानक हुए इजाफे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गुरूग्राम के अलग – अलग अस्पतालों में कुल 65 वेंटिलेटर को स्वाईन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया है |
गुरूग्राम के सरकारी अस्पताल में अलग से स्वाईन फ्लू के मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है | स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जहां मरीजों और लोगों को जागरूकता का पाठ पढाया जा रहा हैं तो वही स्कूली बच्चों के जरिए भी स्वाईन फ्लू से बचने के तरीखो के लिए एक टीम का गठन किया हैं | अभी तक गुरूग्राम में इस साल ठंड बढने के बाद 12 संदिग्ध केस सामने आ चूके हैं ये सभी केस बी कैटेगिरी हैं | किन ये केस सी कैटेगिरी में ना बढे इसके लिए इनका सही तरीखे से ईलाज हो इसके लिए गुरूग्राम के सरकारी अस्पताल में एक आईसोलेशन वार्ड बनाया गया हैं।
Watch Video
