करनाल इंद्री यमुनानगर रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 ट्रकों और बस की टक्कर में बस पलटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल इंद्री यमुनानगर रोड़ लगातार हो रहे हादसों के कारण हादसों का हाईवे बनता जा रहा है, नये साल में भी यहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल इंद्री यमुनानगर रोड़ लगातार हो रहे हादसों के कारण हादसों का हाईवे बनता जा रहा है, नये साल में भी यहां 2 ट्रकों और हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर हुई | हादसे में बस पलट गई, जिसमें सवार कुछ यात्रियों को मामूली सी चोटें लगीं | घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |

बस को टक्कर मारने के बाद ओवरलोड ट्रक ने एक अन्य ट्रक को भी टक्कर मार दी, गनीमत ये रही हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ | अक्सर करनाल इंद्री यमुनानगर रोड़ पर ओवरलोड ट्रक आये दिन हादसों को अंजाम देते है, लेकिन जिला प्रशासन की और से इन ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिस कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *