अपनों को मनाने की कवायद तेज, रुठे कांग्रेस नेताओं को मनाने में लगा हुड्डा गुट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने रूठे हुए नेताओं को मनाने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने रूठे हुए नेताओं को मनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ पहुंचे | जहां उन्होने पिछले लंबे समय से नाराज चल रहे कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की।

यहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जींद उप चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होने दावा किया कि पहले जींद ओर बाद में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। बहादुरगढ़ पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी के घर पहुंचे। ये दोनों नेता हुड्डा गुट से लगातार नाराज चल रहे थे।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *