ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो आज से साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है | दुनिया 21वीं सदी के साल 2019 में प्रवेश कर चुकी है | नये साल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर साल 2019 के लिए सभी हरियाणा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं |
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि, सभी प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नववर्ष आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आए। प्रदेश के सभी युवाओं के लिए सीएम ने संदेश लिखते हुए कहा कि, युवा अपने संकल्पित जीवन के साथ दृढ़ता से कर्मपथ पर अग्रसर हों, ऐसी उनकी शुभेच्छा है।

