ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत अभी भी आम आदमी और गरीब से कोसो दूर है। हरियाणा सरकार द्वारा गरीबो के लिए मुफ्त इलाज योजना अब भी दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। आयुष्मान भारत का कार्ड होते हुए भी पहले निजी अस्पतालों ने फिर सरकारी अस्पतालों ने पल्ला झाड़ते हुए बिना पैसे के इलाज करने से मना कर दिया है।
इस मामले पर रोहतक में रहने वाले एक गरीब और बुजुर्ग दम्पति ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये योजना केवल कागजों तक सीमित है और गरीब तक इसकी पहुंच है ही नहीं। जिस कारन गरीब लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि स्कीम आने से पहले भी गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और स्कीम आने के बाद भी। जिस कारण हरियाणा सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

