ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना पुलिस ने ओला कैब लूट मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से लूटी ओला कैब, तेजधार हथियार, एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है | डीसीपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 26 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे वर्धमान मिल के निकट से ओला कैब को बुक किया था और साउथ सिटी क्षेत्र में जाकर तेजधार हथियार के दम पर उस कैब को लूट लिया था।
इसके बाद आरोपी कैब को बेचने के लिए दिल्ली ले गए लेकिन वहां कैब की बिक्री ना होने पर वापस लौट आए। जिन्हें पुलिस ने टिब्बा रोड क्षेत्र में टी प्वाइंट से काबू किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया था कि आरोपियों ने ओला कैब पर जाली नम्बर प्लेट लगा रखी थी। इसके अलावा मोटरसाइकिल इन लोगों ने रेलवे स्टेशन से चोरी किया था |
Watch Video
