ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे उतर भारत ने रिकार्ड तोड़ ठण्ड से आम जीवन बुरी तरेह से अस्त व्यस्त करके रख दिया है ठण्ड के चलते बर्फीली हवाए व् घने कोहरे का कहर पंजाब में भी लगातार जारी है | धुंध के न छटने से तापमान लगातार गिरता जा रहा है जिससे लोग घरो में दुबकने को मजबूर है ठण्ड ने व्यापार को भी ठप्प करके रख दिया है सबसे ज्यादा बुरा हाल तो मजदूरो का है जिनके लिए इस कडाके की ठंड में काम करना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है |
उधर घने कोहरे का बुरा असर सड्की और रेल आवाजाई पर भी साफ़ देखा जा रहा है जहाँ मुख्यमार्गो पर विज़िबिल्टी कम होने के चलते वाहन सडको पर रेंगते नज़र आते है वहीँ इससे रेलवे आवाजाई की चाल भी सुस्त पड़ गयी है |
Watch Video
