ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुना की सफाई के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन था | बीच समारोह में जब केजरीवाल भाषण दे रहे थे उधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को चिढ़ाने के लिए जोर-जोर से खाँसना शुरू कर दिया | यह कार्यक्रम स्वच्छ गंगा मिशन और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से किया गया था। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का खूब मजाक उड़ाया |
तीन-तीन केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में भी केजरीवाल से हो रही अभद्रता इतनी बढ़ गई कि खुद नितिन गडकरी को दखल देना पड़ा | कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। केजरीवाल की अपील बेअसर होती देख दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर शांत रहने की अपील की |


