ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए साल को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जालंधर शहर में दौरा करके ज्योति चौंक पर लगे नाको की जांच की और मुलाजिमों को हिदायतें दी कि वह अपनी ड्यूटी चौकसी के साथ करें। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि नया साल आ रहा है।
जिसको लेकर शहर में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए है। उनकी लोगों से अपील है कि अगर उन्हें कोई लवारिस वस्तु या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो वह अपने इलाके के थाना पुलिस को तुरंत सूचित करें |
Watch Video
