विवादों में घिरी मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म: The Accidental Prime Minister

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनितिक आधार पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज होने से पहले विवादों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनितिक आधार पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज होने से पहले विवादों में आ गई है | फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है | महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। फिल्म की रिलीज को लेकर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे रिलीज से पहले देखने और इसमें से विवादित कंटेंट हटाने की मांग रखी है | वहीं जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो पूरे राजनीति जगत में फिल्म के ट्रेलर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है |

manmohan singh

दरअसल ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर गुरुवार (27 दिसंबर) को रिलीज किया गया है | जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ पूरे राजनीति जगत में फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है |जिसके बाद कांग्रेस ने फिल्म को लेकर भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया |

manmohan

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपत्त‍ि दर्ज कराते हुए रिलीज से पहले फिल्म दिखाने को कहा है | बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है |

anupam-kher

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब पर आधारित है | बता दे इस फिल्म के रिलीज होने से पहले विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | उधर कांग्रेस बता रही है की ये सब भाजपा का खेल है। उन्हें पता है कि (सरकार के) पांच साल पूरे हो गए और अब चुनाव भी नजदीक आ रहे है | उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए यह हथिकंडे अपना रही है |

anupam-kher
फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने और सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने निभाया है। राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में अनुपम खेर का लुक हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के जैसा ही रखा गया है | फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी कलाकारों ने बुक में बताई गई बातों को पर्दे पर बखूबी उतारने की कोशिश की है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *