ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਜਾਰੀ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ अब भी सरेआम धक्के शाही हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ अब भी सरेआम धक्के शाही हो रही है। इस क्षेत्र में जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हुए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उनके नामांकन पत्र फिर से पहले वाले आरोप लगाकर रद्द किए जा रहे हैं। इसके चलते इन प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

खडूर साहिब से सरपंच पद के प्रत्याशी जगरूप सिंह ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी ने पहले उनका नामांकन पत्र पंचायत की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर रद्द कर दिया था। जिसके चलते उन्होंने हाई कोर्ट में रिट पिटिशन दायर की। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनके नामांकन पत्रों को यह कहकर रद्द किया जा रहा है कि उन्होंने पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जबकि वह उक्त जमीन की जमाबंदी के दस्तावेज़ रिटर्निंग अधिकारी और उच्च अधिकारियों को सौंप चुके हैं। कि उनका उक्त जमीन के साथ दूर-दूर का भी वास्ता नहीं है। सबूत सामने होने के बावजूद भी रिटर्निंग अधिकारी और उच्च अधिकारियों की तरफ से जानबूझ कर जगरूप सिंह व अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए जा रहे हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *