धर्मशाला में बोले पीएम मोदी, ‘देश के लुटेरों को चौकीदार का खौफ’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज जयराम ठाकुर सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जन आभार रैली हुई | रैली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज जयराम ठाकुर सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जन आभार रैली हुई | रैली में भारी संख्या में लोगों का जमाबड़ा लगा हुआ था | इस रैली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की |

modi

प्रधान मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आकर उन्‍हें घर जैसा अहसास होता है। उन्‍होंने कहा, हिमाचल देवी और देवताओं की देवभूमि है, यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है। ‘वीरता, शौर्य और सामर्थ्‍य इस धरती के लोगों के खून में है।  यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है। यह हिमाचल प्रदेश की विशेष पहचान है। एक साल के अंदर हिमाचल प्रदेश सरकार ने इतने कदम उठाए हैं कि मैं उन्‍हें बधाई देता हूं।’

modi

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और जवानों के बहाने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी के नाम पर भी कांग्रेस पार्टी झूठ बोल रही है। कांग्रेस पार्टी ने वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर झूठ बोला और मात्र 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। पंजाब और कर्नाटक के सारे कर्जदार किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। उन्‍होंने कहा कि चोरों की नींद हराम हो गई है, क्‍योंकि देश का चौकीदार सोने को तैयार नहीं है।

modi Himachal

पीएम मोदी ने बताया की, ‘जयराम सरकार हिमाचल में बहुत अच्छा काम कर रही है | पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी यही रहेगी। यह राज्‍य इतना उभरेगा कि पहाड़ी राज्‍यों में कोई इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा।’ उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार ने एक साल में ही विकास के अथक प्रयास किए हैं | इसके लिए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम को बधाई देता हूं |

modi Himachal

प्रधानमंत्री ने राज्‍य में विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। मोदी ने कहा कि लोगों की आंखों में धूल झोंकना कांग्रेस की आदत है | उन्‍होंने कहा, ‘जब दिल्‍ली में पुरानी सरकार थी तो हिमाचल को 21 हजार करोड़ रुपये मिलता था वहीं अब 72 हजार करोड़ रुपये दिया जा रहा है। यानी पहले वाली सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये ज्‍यादा। यह इसलिए है क्‍योंकि भारत सरकार को भरोसा है कि पाई-पाई का सही इस्‍तेमाल होगा।’

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *