ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत पाकिस्तान की सरहद पर हमेशा तल्खी का माहौल दिखता है । लेकिन इस सरहद के ऊपर शाहरुख खान की दीवानगी दिखे तो एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा | ऐसा ही नजारा देखने को मिला वाघा सरहद के ऊपर जब पाकिस्तान का अब्दुल्ला अमृतसर की जेल से रिहा होने के बावजूद लव यू इंडिया और शाहरुख खान की दीवानगी करता हुआ नजर आया ।
दरसल अब्दुल्ला साल 2017 वाघा सीमा से पार हो कर बिना पासपोर्ट के भारत आया था जिस को बी. एस. एफ. ने गिरफ्तार कर लिया था | जिस के बाद उन को एक साल से भी अधिक समय की जेल हुई और आज उस को रवाना किया गया | इस मौके पर अब्दुल्ला का कहना है कि वह इस बार में शाहरुख खान को नही मिल सका लेकिन अब वह पाकिस्तान जाने के बाद एक बार फिर भारत में आएगा और वह शाहरुख खान से मिलेगा ।
वहीं एक और कैदी इमरान है जो कि भोपाल की जेल से दस साल के बाद रिहा हुआ है । इमरान की कहानी भी कुछ इस तरह है | इमरान 2004 में भारत आया जिस के बाद उस ने अपनी मामा की बेटी से निकाह किया और दो बचे पैदा किये । जिस के बाद साल 2008 में उस को गिरफ्तार कर लिया गया और नकली कागज़ात बनवाने और अवैध तरीके से रहने के मामले में उस को दस साल की सज़ा हुई और वो भी आज रिहा हुआ । वहीं उस का कहना है कि वह अपने घर वालो को पाने के लिए दुबारा भारत आएगा । साथ ही उस ने आपने परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की इस का कहना है कि वह अपने परिवार को नही छोड़ सकता |
लेकिन इस बीच अब्दुल्ला का शाहरुख प्रेम साफ दिखाई दे रहा था कि पाकिस्तान में भारत के सितारे किस तरह से वहां के लोगों के दिल में जगह बना चुके है । लेकिन भारत की जेलों में एक अच्छा व्यवहार कैदियों के साथ होता है और वह आई लव यू इंडिया बोलते है |
Watch Video
